Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News: डीएम ने कोविड-19 अस्पताल का किया निरीक्षण

Shravasti News: डीएम ने कोविड-19 अस्पताल का किया निरीक्षण

संवाददाता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी टीके शिबु ने कोविड-19 अस्पताल भंगहा का निरीक्षण कर जायजा लिया और भर्ती मरीजों से उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डा. एपी भार्गव तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीन को निर्देश दिया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी सुविधाएं प्रत्येक दशा में मुहैया कराई जाती रहें। समय-समय पर मरीजो को भोजन, नाश्ता देने के साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाय। समय-समय पर वार्डों में राउण्ड भी किया जाय ताकि मरीजों को कोई दिक्कत न होने पावे। अस्पताल के सभी वार्डो में निरन्तर भ्रमण किया जाय और उन्हें समय से भोजन, नाश्ता एवं दवाएं उपलब्ध कराया जाय। इसके साथ ही टेस्टिंग और अधिक किया जाए, जहां पर केस अधिक मिले। वहां पर और केस टेस्टिंग किया जाए। सर्विलांस अधिकारी भी निगरानी अच्छे से करे। बैठक मे जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अधिकारियो को निर्देशित किया कि निगरानी समितियों द्वारा ढंग से कार्य किया जाए इसमें कोई लापरवाही न हो। कोविड-19 अस्पताल में निरीक्षण/बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, सीएमओ डा. एपी भार्गव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्रमशः डॉक्टर मुकेश मातनहेलिया, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन, अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular