Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : डीएम ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारम्भ

Shravasti News : डीएम ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारम्भ

संवाददाता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी टीके शिबु ने भिनगा स्थित मंगल भट्टा में फीता काटकर तथा बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया वे लोगों को जागरूक करने और घर-घर जाकर उनके बच्चों को टेबलेट खिलाने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के अनियमित खानपान, मिट्टी आदि में खेलने के कारण कृमि पैदा होते हैं। जो शरीर में रहने पर बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। कृमि संक्रमण से बच्चों में खून की कमी, भूख न लगना, बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी व दस्त के साथ-साथ वजन में कमी आती उनके पोषण एवं हीमोग्लोबिन स्तर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर पानी के साथ खिलाएं और छह वर्ष के बच्चो को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ, स्कूल न जाने वाले छह से 19 वर्ष के बच्चों को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर खिलाई जाएगी। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एपी भार्गव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश मातनहेलिया मौजूद रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular