Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : डीएम ने किया बांध का आकस्मिक निरीक्षण

Shravasti News : डीएम ने किया बांध का आकस्मिक निरीक्षण

संवाददाता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी टीके शिबू ने लक्ष्मणपुर बैराज एवं तिलकपुर बांध का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लक्ष्मणपुर बैराज पर जल स्तर 3-30 बजे 170-90 सेंटीमीटर पाया गया, जो खतरे से ऊपर है। जिलाधिकारी ने इस दौरान बढ़ते जल स्तर पर पहली निगरानी रखने के लिए राप्ती बैराज पर तैनात अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिया। तदोपरान्त उन्होंने मधवापुर घाट का भी निरीक्षण किया। डीएम ने किसी भी दशा में सड़क को क्षतिग्रस्त से होने से बचाने के लिए कारगर कदम और मरम्मत पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बन्धित विभागीय अभियन्ता को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जेपी चौहान, बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular