Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : गैंग रेप के दो आरोपी धरे गए

Shravasti News : गैंग रेप के दो आरोपी धरे गए

संवाददाता

श्रावस्ती। जिले के भिनगा थाने की पुलिस एक किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया था। बहराइच निवासी एक किशोरी बीते शुक्रवार को भिनगा अपनी रिश्तेदारी में आई थी। भिनगा निवासी तीन युवकों ने किशोरी को बहला फुसला कर बुलाया तथा उसके साथ गैंग रेप किया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता मां के साथ कोतवाली भिनगा पहुंची और तीन लोगों पर गैंग रेप का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सामूहिक दुराचार में शामिल दो आरोपियों मंशु अहमद पुत्र रियाज अहमद निवासी पुरानी बाजार भिनगा व इश्तियाक पुत्र निसार अहमद निवासी बारी मोहल्ला, शास्त्री नगर भिनगा को खैरीमोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोतवाली लाकर जेल भेज दिया गया। कोतवाल देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि तीन आरोपियों पर सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज है। इसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल के साथ अरविन्द मिश्रा, विनोद चौधरी, ऋषभ गौड़, कृष्ण मोहन, राजपाल वर्मा, प्रवीण यादव आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular