Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : गाय की मौत पर ग्रामीणों ने काटा बवाल

Shravasti News : गाय की मौत पर ग्रामीणों ने काटा बवाल

संवाददाता

श्रावस्ती। एक व्यक्ति की ओर से हंसिया से हमले के बाद गाय की मौत हो गई। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बवाल करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया और आरोपी को थाने ले गई। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बदलपुर में 10 दिन पूर्व एक व्यक्ति ने एक गाय पर हंसिया से हमला किया था। हंसिया लगने से गाय गंभीर रूप से घायल हो गई थी और गुरुवार को गाय की मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बवाल करने लगे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाने की बात कही। इस पर ग्रामीणों ने विरोध किया और मीडिया के आने के बाद ही आरोपी को ले जाने की बात कही। इसी बात को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में झड़प भी हुई। बाद में मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया और आरोपी को थाने ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular