Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : कोविड अस्पताल का डीएम ने लिया जायजा

Shravasti News : कोविड अस्पताल का डीएम ने लिया जायजा

संवाददाता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी टीके शिबु ने कोविड-19 अस्पताल भंगहा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर प्रवीन को निर्देश दिया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी सुविधाएं प्रत्येक दशा में मुहैया कराई जाएं तथा समय-समय पर मरीजो को भोजन, नाश्ता देने के साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाय। समय पर वार्डो में राउण्ड भी किया जाय ताकि मरीजो को कोई दिक्कत न होने पावे। निरीक्षण के दौरान जिलाघिकारी ने सभी पंजिकाओं का अवलोकन किया और बेहतर ढंग से रखने के निर्देश दिया। जायजा लेने के दौरान यह ज्ञात हुआ कि अस्पताल में कुल 17 मरीज भर्ती हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी देने के दौरान घर जाने पर समय-समय पर भोजन करने व एहतियात बरतने के लिए भी बताया जाय। कोविड अस्पताल के जायजा लेने के दौरान अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एपी भार्गव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश मातनहेलिया उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular