Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News: किसानों को पराली के बदले मिलेगी खाद-CDO

Shravasti News: किसानों को पराली के बदले मिलेगी खाद-CDO

संवाददाता

श्रावस्ती। मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया है कि किसानों को पराली के बदले गोबर की खाद मिलेगी। इससे पराली जलाने पर रोक लगेगी और खेतों में गोबर की खाद आसानी से पहुंच जाएगी। सीडीओ ने बताया कि फसल अवशेष/पराली को किसानों की ओर से जलाये जाने से रोकने एवं उसके सदुपयोग के कारण जनपद में संचालित गो-आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश के गोबर से बने खाद से फसल अवशेष/पराली को बदलने का अभियान चलाया जाएगा। इस योजना के तहत किसान पराली गोआश्रय स्थल पर पहुंचाएंगे तो उन्हें बदले में गोबर की खाद को ले जाने की अनुमति होगी। इसके लिए किसानों को खुद अपने खर्चे पर पराली गोआश्रय स्थल पर पहुंचानी होगी और गोबर की खाद उठवानी होगी।

यह भी पढ़ें : इसलिए मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस, यहां भी शहीद किए गए याद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular