Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : कमरे में मगरमच्छ देखकर हड़कम्प, वन विभाग ने पकड़ा

Shravasti News : कमरे में मगरमच्छ देखकर हड़कम्प, वन विभाग ने पकड़ा

संवाददाता

श्रावस्ती। जिले में बीती रात एक ग्रामीण की छत पर एक मगरमच्छ चढ़ गया। सुबह कमरे में चारपाई के पास मगरमच्छ को देख गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची वन विभाग टीम ने लगभग एक घंटे के कड़ी मश्क्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।
जनकारी के अनुसार, सरयू नहर खंड-6 की मुख्य शाखा के निकट स्थित तुरहनी बलराम गांव में रामदीन यादव के घर में छत पर रविवार की रात मगरमच्छ चढ़ गया। थोड़ी देर बाद वह छत से नीचे गिरा और कमरे में चारपाई के पास पहुंच गया। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो चारपाई के पास मगरमच्छ देख घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले की जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी गई। वन दरोगा संजय ओझा के नेतृत्व में वन दरोगा जगदीश, रामभुलावन व माली द्दू की टीम मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को वन टीम ने कब्जे में ले लिया। वन दारोगा ने बताया कि मगरमच्छ का वजन लगभग 50 किलोग्राम व लंबाई पांच फीट पांच इंच है। इसकी उम्र लगभग एक वर्ष है। पिकअप वाहन में लादकर मगरमच्छ को वन प्रभाग कार्यालय लाया गया। डीएएफओ एपी यादव ने बताया की मगरमच्छ को कतर्निया घाट में छोड़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular