Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : इकौना में बुधवार को मिले नौ कोरोना संक्रमित

Shravasti News : इकौना में बुधवार को मिले नौ कोरोना संक्रमित

संवाददाता

श्रावस्ती। जिले के इकौना थाना क्षेत्र में बुधवार को नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव पाये गए लोगों के मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित करने के लिए पत्र लिखा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में हुए एन्टीजेन टेस्ट में कस्बा इकौना के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी एक सर्राफा व्यवसायी व परिवार के छह लोगों सहित एलआईसी ब्रांच इकौना के मैनेजर, ग्राम इकौना देहात के इकौना बलरामपुर बाईपास निवासी एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के अधीक्षक डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया सर्राफा व्यापारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य टीम उनके घर गई थी। टीम की ओर से की गई जांच में सर्राफा व्यापारी का भाई और उसके चाचा के घर में पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों की जांच कराई जा रही है। साथ ही संक्रमित क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर मुख्य मार्गो की बैरिर्केंडग करने के लिए पत्र लिखा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular