संवाददाता
श्रावस्ती। जिलाधिकारी टीके शिबु के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक अब्दुल कैस, आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, उप निरीक्षक मल्हीपुर थाना कमलेश कुमार पांडेय की संयुक्त टीम ने जनपद के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र मल्हीपुर थानांतर्गत जमुनहा से विकाऊ लाल जायसवाल पुत्र रामप्रसाद के कब्जे से 36 पौवे नेपाली शराब श्रीनगर से बाबू पुत्र मनोरथ के कब्जे से 147 पौवे नेपाली शराब तथा बेलरी से गीता पत्नी मन्नन उर्फ लाला यादव के कब्जे से 45 पौवे नेपाली शराब, कुल 228 पौवे नेपाली शराब की बरामदगी कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मल्हीपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई। बॉर्डर एरिया में निरंतर प्रवर्तन कार्यवाही चलती रहेगी। उक्त जानकारी जिला आबकारी अधिकारी पीके गिरी ने दी है।
यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में पति पत्नी व बेटी की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
