Friday, March 20, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News: अवधेश यादव अध्यक्ष और एसपी सिंह चुने गए महामंत्री

Shravasti News: अवधेश यादव अध्यक्ष और एसपी सिंह चुने गए महामंत्री

संवाददाता

श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव कराया गया, जिसमें सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन कर लिया गया। निर्वाचन के दौरान अवधेश यादव एक बार फिर परिषद के अध्यक्ष चुने गए। एसपी सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। संगठन के सभी कर्मचारी प्रातः कलेक्ट्रेट पहुंचे। कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए संगठन के द्विवार्षिक अधिवेशन पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से अवधेश यादव को अध्यक्ष, ओपी सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एसपी सिंह महामंत्री व राकेश सिंह को संप्रेक्षण निर्वाचित किया गया।

यह भी पढ़ें :  घर से भागी युवती का पुलिस ने कराया अन्तरजातीय विवाह!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular