Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News: अन्त्योदय कार्ड धारकों को वितरित किया गया गोल्डन कार्ड

Shravasti News: अन्त्योदय कार्ड धारकों को वितरित किया गया गोल्डन कार्ड

सबका साथ-सबका विकास के लिए है प्रतिबद्ध है सरकार-विधायक

संवाददाता

श्रावस्ती। आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में 23 सितंबर को आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 40.79 लाख अन्त्योदय कार्ड धारकों को योजना से आछादित किया गया है। अब प्रदेश के 40.79 लाख अन्त्योदय कार्ड धारक भी 5 लाख तक का मुफ्त इलाज चिन्हित सरकारी चिकित्सालय एवं निजी चिकित्सालयों में करा सकते हैं। जनपद के कुल 23171 अन्त्योदय कार्ड धारक परिवारों के सापेक्ष कुल 59763 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया गया है, जिन्हें पांच लाख रुपए का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा दिया गया है। मुख्य अतिथि विधायक राम फेरन पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास के तर्ज पर काम कर पात्रता के आधार पर लोगों को लाभान्वित कर रही है। देश के प्रधानमं़त्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा समाज में खड़े आखिरी पंक्ति के व्यक्तियों तक जन कल्याणकारी योजनओं से उन्हें लाभान्वित करने के लिए तमाम योजनाओं का संचालन कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। विधायक ने कार्यक्रम में आये हुए अन्त्योदय कार्ड धारको को आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्रदान किया और लाभार्थियों से वार्ता की तथा योजना के लाभ के संबंध में बताया। इसके साथ ही माननीय विधायक ने जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों, योजना के नोडल अधिकारी एवं स्टेक होल्डर्स (डिस्ट्रिक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट एवं लाभार्थियों) के साथ परिचर्चा की। विधायक द्वारा निर्देशित किया गया कि योजना से आच्छादित लाभार्थियों को अतिशीघ्र गोल्डेन कार्ड जारी करें एवं योजना से होने वाले लाभों से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाये।

यह भी पढ़ें : PM आवास योजना में घूस मांगने वाला पंचायत सचिव होगा निलम्बित

जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार जन जन के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। उन योजनाओं को धरातल पर उतारकर बिना भेदभाव के पात्रता के आधार पर सभी को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत जनपद के कुल 72144 परिवारों को योजना से आच्छादित किया गया है, जिन्हें पांच लाख का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा दिया गया है। जनपद में अब तक 101713 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है, तथा 39231 लाभार्थी परिवारों के कम से कम एक सदस्य का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में योजना के अंतर्गत सात राजकीय चिकित्सालय एवं एक निजी चिकित्सालय आबद्ध है एवं जनपद में अब तक 5487 लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया है। योजना अंतर्गत 1500 से अधिक बीमारी एवं 2800 अस्पताल चिन्हित है, जिसमें श्वास रोग, हृदय रोग गुर्दा रोग, पेट रोग, अस्थि रोग, मस्तिष्क सामान्य जटिल सर्जरी एवं मेडिसिन के केसेज इत्यादि को कवर किया गया है। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एपी भार्गव ने बताया कि लाभार्थी अपने पात्रता की जानकारी नजदीकी जन सेवा केंद्र, ग्राम की आशा बहु एवं कोटेदार द्वारा प्राप्त कर सकते हैं अथवा 14555 पर फोन कर के प्राप्त कर सकते हैं। गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को आधार कार्ड एवं राशन कार्ड अथवा प्रधानमंत्री जी का पत्र अथवा मुख्यमंत्री जी का पत्र या परिवार रजिस्टर की नकल लाना अनिवार्य है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अभय प्रताप, चीफ फार्मासिस्ट केके श्रीवास्तव, डीआईएसएम गोविन्द शुक्ला, जिला समन्वयक डा. पंकज यादव, बीजीएम मानवेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Shravasti News: अन्त्योदय कार्ड धारकों को वितरित किया गया गोल्डन कार्ड

यह भी पढ़ें : मेडिकल स्टोर्स व फार्मेसी की दुकानों पर लगेंगे CCTV कैमरे

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular