Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News: अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Shravasti News: अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

संवाददाता

श्रावस्ती। जनपद न्यायाधीश साकेत बिहारी ’दीपक’, जिलाधिकारी टीके शिबु, पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद ने जिला कारागार बहराइच का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बहराइच जिला जेल में निरुद्ध जनपद श्रावस्ती के पुरुष, महिला बैरकों में जाकर सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला बैरक/पुरुष बैरक/किशोर बैरक, के निरीक्षण के साथ ही जेल कैम्पस में ही संचालित डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया तथा डिस्पेंसरी में मौजूद दवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। तत्पश्चात सभी अधिकारियों ने महिला बैरक में पहुच कर उन्हें जेल प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की तथा उन्हें सरकार द्वारा प्रदत सभी सुविधाएं समय पर मुहैया कराये जाते रहने का निर्देश दिया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों ने लायब्रेरी का भी मुआयना किया तथा जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल में निरुद्व महिला बंदियों के उपचार हेतु जिला महिला अस्पताल से महिला चिकित्सकों को जरूरत पड़ने पर मुख्यचिकित्साधिकारी से बात कर मरीज बंदी महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराये जाने का निर्देश दिया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने पेय जल व्यवस्था, शौचालय आदि का निरीक्षण के साथ ही मुलाकाती पंजिका का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक आनन्द कुमार शुक्ला एवं उप जेल अधीक्षक भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : इस राज्य में बिना विपक्ष की होगी सरकार, सभी दलों ने मिलाया हाथ

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular