Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News:सुशासन दिवस के लिए नोडल व पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित

Shravasti News:सुशासन दिवस के लिए नोडल व पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित

संवाददाता

श्रावस्ती। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सभी विकास खण्डों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी टीके शिबु ने बताया कि सुशासन दिवस पर प्रदेश सरकार किसानों का आय बढ़ाने तथा उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा। सुशासन दिवस जनपद के सभी 05 विकास खण्डों के परिसरों में कृषि मेले एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी स्थलों पर पर्यवेक्षीय एवं नोडल अधिकारी नामित किये गये है। टीके शिबु ने बताया कि सुशासन दिवस पर प्रत्येक विकास खण्ड पर प्रातः 10ः30 से 11ः45 बजे तक प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाआें के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेंगीं। मध्यान्ह 12 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी किसानों को ऑनलाईन सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के सम्बोधन का ऑनलाईन प्रसारण टी.वी., एल.ई.डी. प्रोजेक्टर के द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कृषकों से संवाद के उपरांत कृषि उत्पादन तकनीक एवं प्रदेश में किसानों के लाभ के लिए संचालित योजनाओं पर विभिन्न विभागों की चर्चा आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है किसान गोष्ठी, मेला तथा प्रदर्शनी के आयोजन में कोविड-19 गाईडलाईन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें : डीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण, अधूरे मिले अभिलेख

जिलाधिकारी ने बताया कि खण्ड विकास कार्यालय, इकौना में नोडल अधिकारी सम्बधिंत खण्ड विकास अधिकारी होंगे। कार्यक्रम के पर्यवेक्षीय अधिकारी का कार्य उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी करेंगे। खण्ड विकास कार्यालय गिलौला में नोडल अधिकारी सम्बधिंत खण्ड विकास अधिकारी होंगे। कार्यक्रम के पर्यवेक्षीय अधिकारी का कार्य जिला कृषि अधिकारी करेंगे। खण्ड विकास कार्यालय, हरिहरपुर रानी में नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी होंगे। कार्यक्रम के पर्यवेक्षीय अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी होंगे। विकास खण्ड जमुनहा में नोडल अधिकारी सम्बधिंत खण्ड विकास अधिकारी होंगे। कार्यक्रम के पर्यवेक्षीय अधिकारी का कार्य जिला कृषि रक्षा अधिकारी करेंगे एवं विकास खण्ड सिरसिया में नोडल अधिकारी सम्बधिंत खण्ड विकास अधिकारी होंगे। कार्यक्रम के पर्यवेक्षीय अधिकारी का कार्य भूमि संरक्षण अधिकारी को बनाया गया है। इसके अलावा सभी पांचों ब्लाकों में तैनात सहायक विकास अधिकारियों को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीके शिबु ने बताया कि सुशासन दिवस के अवसर पर कृषि, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध, सहकारिता तथा गन्ना विभाग द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेंगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में किसानों को सम्बधिंत विभाग के अधिकारियों द्वारा आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर कोविड-19 गाइड लाईन यथा सामाजिक दूरी तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था का भी पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें : लाखों का सामान ले गए चोर, अधेड़ को मारी गोली

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular