Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीshravasti News:सीडीओ की अध्यक्षता में औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक

shravasti News:सीडीओ की अध्यक्षता में औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक

संवाददाता

श्रावस्ती। मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी। बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 27, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 32 तथा ओडीओपी योजना में 10 आवेदन पत्रों पर ऋण स्वीकृत प्रदान की गयी है। स्वीकृत ऋण आवेदन पत्रों पर तीव्र गति से ऋण वितरण कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपायुक्त उद्योग को दिये गये। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा व नगर पंचायत इकौना को नगर क्षेत्र मे साफ-सफाई व अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गये। बैठक में उप जिला मजिस्ट्रेट आरपी चौधरी, उपायुक्त उद्योग जेएन यादव, सहायक आयुक्त उद्योग अरविन्द कुमार भास्कर, सहायक प्रबन्धक डा. मनोज कुमार मौर्य, अग्रणी जिला प्रबन्धक अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रवन्धक आर्यावर्त बैक केके तिवारी, उद्यमी पवनेश शुक्ला, दीनानाथ गुप्ता, ब्यापारी आलमगीर, सत्य वर्धन गोयल एवं रामशंकर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव : अब भी बन सकते हैं मतदाता, जानिए क्या है नियम

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular