Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News:सीएम ने वीसी के माध्यम से मंगल दलों को किया संबोधित

Shravasti News:सीएम ने वीसी के माध्यम से मंगल दलों को किया संबोधित

विधायक व जिलाधिकारी ने मंगल दलों को सौंपी प्रोत्साहन खेल सामग्री

संवाददाता

श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियां कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से कलेक्ट्रेट स्थिति एनआईसी में मंगल दल सदस्यों से वर्चुअल संवाद किया तथा सभी को बधाई दी। मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी में प्रदेश के चुने हुए 11 युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेलकूद किट का वितरण किया तथा वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जनपदों के चुने हुए 10-10 युवाआें को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि नशा एक विकृति है। इससे दूर रहना आवश्यक है। उन्होने कहा कि युवक व महिला मंगल दल साप्ताहिक स्वच्छता अभियान में सहयोग कर सकते हैं। आमजन को विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं के प्रति जागरूक करने सहित अनेकों कार्यों में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए गठित समितियों में भी मंगल दलों का योगदान रहा है।
मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेलकूद किट का वितरण करने के दौरान विधायक राम फेरन पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश युवा जोश व युवा सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि युवा सशक्त होगा तो समाज भी सशक्त होगा। मुख्यमंत्री वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा प्रदेष के युवक व महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता के दौरान कहा कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना व नशे से दूर करना व उनमें रचनात्मकता का बोध उत्पन्न करते हुये सकारात्मक मार्ग पर ले जाना यही इसका उद्देश्य है। इस अवसर पर जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि टीम वर्क सफलता का आधार है। खेल से टीम वर्क व स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा की भावना जागृत होती है। युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढे तथा रचनात्मक कार्यों में लगे व सहयोग करें। उन्होने कहा कि नशा एक विकृति है इससे दूर रहना आवष्यक है। इस अवसंर पर उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला युवा कल्याण अधिकारी तथा केएस मिश्रा क्षेत्र युवा कल्याण अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular