Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News:मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित

Shravasti News:मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित

संवाददाता

श्रावस्ती। मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह की अध्यक्षता में ’मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ के अवसर पर पंचायत सभागार जरकुशहा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी कुरीतियों को तोड़ कर लोगों को जागरूक करना है। साथ ही सेनेटरी पैड कार्यशाला को पुनः संचालित करना मुख्य उद्देश्य है। उन्हांने किशोरियों को मासिक धर्म के लिए जागरूक होने पर जोर दिया। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों का खंडन कर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित कर उनके कार्य की सराहना की। जिले के समस्त विद्यालयों में छात्राओं के समक्ष मासिक धर्म की विशेषताओं को उजागर किया गया। कार्यक्रम का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभुराम चौहान, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) राजकुमार त्रिपाठी, एमजीएनएफ के क्षितिज, पिरामल संस्था से गांधी फेलो तन्वी सहित ग्राम प्रधान एवं गांव की महिलायें उपस्थित रहीं।

यह भी पढें : अमिट है हमारी संस्कृति, मिटा नहीं सकते विधर्मी-साक्षी महराज

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular