Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News:प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम

Shravasti News:प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम

संवाददाता

श्रावस्ती। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह’ एवं विधायक राम फेरन पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री एवं विधायक राम फेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी टीके शिबु, मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष संजय कैराती सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ’वर्षो में जो न हो पाया, चार वर्ष में कर दिखाया’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने चार वर्ष में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किये गये रिफार्म, परफॉर्म तथा ट्रांसफार्म प्रयासों से जन-सामान्य को अवगत कराने के लिए आज से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दोनों विधान सभाओं के लिए पुस्तिका का प्रकाशन किया गया है। प्रत्येक पुस्तिका में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ सम्बन्धित जनपद और विधानसभा में सम्पन्न कराये गये कार्यों का विवरण दिया गया है। प्रभारी मंत्री ने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही जनपद में कराये गये विकास कार्यो के बारे में बताया है। इससे निश्चित ही लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि जिले में चार साल के अन्दर तमाम ऐतिहासिक विकास कार्य कराये गये हैं और जनपद निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
खाद्य रसद मंत्री ने कहा कि जिले में विकास की दृष्टि से तमाम कार्य कराये गये है, जो क्रमशः 21 करोड़ की लागत से श्रावस्ती एयरपोर्ट का निर्माण, 100 करोड की लागत से जिला कारागार तथा 45 करोड़ की लागत से जनपद न्यायालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो पूरा होने वाला है। इस अवसर पर जिलाधिकारी टीके शिबु ने उत्तर प्रदेश सरकार जहां गांवों के विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं को लागू कर ग्रामीणों का विकास कर रही है। वहीं दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजनान्तर्गत शहरों में निवास कर रहे शहरी बेघर, पथ विक्रेता अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, विकलांगों एवं कमजोर वर्ग के लोगों का आर्थिक विकास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग लखनऊ के कलाकार एसपी चौहान एण्ड पार्टी द्वारा सरकार की उपलब्धियों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं स्थानीय कलाकार शाहिद रजा ने भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विकास खण्ड जमुनहा एवं गिलौला के 10 लाभार्थियों को आवास का ऋण हस्तांतरित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पधारने के लिए मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि गणों के प्रति मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय कैराती, अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, जिला प्रभारी भाजपा अवधेश कुमार पाण्डेय (बादल), महामंत्री क्रमशः दिवाकर शुक्ला, रणवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्रा (ओम), आशुतोश पाण्डेय, विनय कुमार तिवारी (बिन्नू तिवारी), श्रवण पाण्डेय सहित उपजिलाधिकारी क्रमशः प्रवेन्द्र कुमार, आरपी चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी चमन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी लाभार्थीगण एवं भारी संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहा।

Shravasti News:प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular