Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News:पीठासीन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Shravasti News:पीठासीन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

संवाददाता

श्रावस्ती। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को व्यवस्थित पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा ड्यूटी में लगाये गये पीठासीन अधिकारी को कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण तीन पालियों में आयोजित किया जा रहा है, जो 10 अपै्रल तक संचालित किया जायेगा। इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबु एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण कर रहे विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्बोधित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव का पूरा दारोमदार पीठासीन अधिकारी के कन्धों पर ही है। इसलिए वे अपने दायित्वों के निर्वहन के बारे में बारीकी से हर कार्यो में दक्षता हासिल कर लें, ताकि राज्य निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप मतदान को सकुशल, निर्विघ्न एंव सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि चुनाव को व्यवस्थित एवं पारदर्शिता रूप से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारियों पर ही है। इसलिए वे पूरे मनोयोग से मतदान सम्बन्धी सभी जानकारी गहनता से प्राप्त कर लें और सुचितापूर्ण, पारदर्शी व शान्ति पूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराएं। जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, उपायुक्त मनरेगा उपेन्द्र पाठक एवं जिला पंचायत राज अधिकारी किरन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : स्कूल में हुआ कोरोना का विस्फोट, 158 हुए संक्रमित

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular