Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News:नाचने आई दो बार बालाओं का दबंगों ने किया अपहरण

Shravasti News:नाचने आई दो बार बालाओं का दबंगों ने किया अपहरण

संवाददाता

श्रावस्ती। जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मांगलिक कार्यक्रम में डांस करने गई बार बाला का अपहरण हो गया। कहानी फिल्मी लग रही है, लेकिन घटना सही है। जिले में एक बार बाला डांस का कार्यक्रम करने जाती है और रास्ते में बैठे कुछ दबंग उसका अपहरण कर लेते हैं। युवती के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक के यहां तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना जिले के भिनगा कोतवाली के जोतवा गांव की है, जहां पर लक्ष्मण नगर में रह रही बार बालाएं नाच गाना करके पेट पालती हैं और अपना परिवार चलाती है। एक व्यक्ति ने अपने घर में मांगलिक कार्यक्रम में डांस का कार्यक्रम कराने के लिए इनको आमंत्रित किया था। मधु व सपना नामक दो बार बालाएं (बृजाबासिन) आई थीं। वे दोनों कार्यक्रम करने के लिए लक्ष्मण नगर से भिनगा कोतवाली के जोतवा गांव के लिए निकलती हैं, तभी रास्ते में सोची समझी साजिश के तहत एक षडयंत्र का शिकार हो जाती हैं। रास्ते मे कुछ लोग एक बोलेरो गाड़ी लेकर घात लगाए बैठे रहते हैं और दोनों को रोक कर कहते हैं। यहां पर कोई मांगलिक कार्यक्रम नहीं है। अपहरणकर्ता बार बालाओं के साथ गए एक व्यक्ति पर बंदूक तान कर उन्हें बोलेरो में बैठा कर अपने साथ लेकर फरार हो जाते हैं। जब उसके साथ गई एक युवती और युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर वापस घर पहुंचते है। परिजन अपनी बेटी के अपहरण की सूचना सुनकर दंग रह जाते है। वहीं, परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक और भिनगा कोतवाली में दी। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या ने तत्काल मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को युवती की तलाश में लगा दिया हैं। पुलिस की कई टीमें अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय एथलीट के साथ दुष्कर्म, पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ FIR

Shravasti News:नाचने आई दो बार बालाओं का दबंगों ने किया अपहरण
RELATED ARTICLES

Most Popular