Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News:टंडवा महंत में मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व

Shravasti News:टंडवा महंत में मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व

संवाददाता

श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की परिकल्पना से प्रदेश के सभी जनपदो मे निराश्रित गौ आश्रय स्थलो पर गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण जी द्वारा गायो को चराने का संकल्प लिया गया। जिले में विधायक राम फेरन पाण्डेय एवं जिलाधिकारी टीके शिबु व मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह द्वारा विकास खण्ड इकौना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत टड़वा महंत में गो पूजन किया गया। पंचायत के कार्यों का अवलोकन कर अन्य आवश्यक विकास कार्यों को संचालित करने के भी निर्देश दिये गये। इसी कड़ी में जहां गौ पूजन वंदन के साथ-साथ गायों को माला पहनाकर गुड़ व चारा खिलाया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक राम फेरन पाण्डेय द्वारा गायों की उपेक्षा व सुरक्षा के प्रति अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि भारत माता गौ माता व अपनी जन्म दायनी माता के प्रति जो दुर्व्यवहार करता है। वह कभी सुखी नहीं रह सकता।
जिलाधिकारी टीके शिबु ने गाय की सेवा करने के प्रति जोर देते हुए कहा कि गाय की सेवा ही सबसे बडा धर्म है। इसलिए इनकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। निराश्रित गौ आश्रय स्थलों में मौजूद गायों की सेवा के लिए लोग आगे आएं तथा आम जनमानस से अपील की है कि वह गायों को न छोड़े अन्यथा मजबूरन होकर शासन के दिशा निर्देश के क्रम में उन पर कार्रवाई भी करनी पड़ेगी। गोबंशो को बेहतर ढंग से देखभाल हेतु गो आश्रय स्थलों के संचालक एवम सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि आज ही के दिन श्री कृष्ण ने गायों का चराने का संकल्प लिया था। उस संकल्प को हम सभी गोपाष्टमी का पर्व के रूप मे मनाते है। उपरोक्त कार्यक्रम के तहत जनपद मे विभिन्न गौशालाओं में भी निराश्रित गोवंशो को गुड़, चारा आदि खिलाया गया व पूजन किया गया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular