Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News:अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Shravasti News:अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

संवाददाता

श्रावस्ती। जिला आबकारी अधिकारी पीके गिरी ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में जहरीली शराब से हुई जन हानि के बाद जिलाधिकारी टीके शिबु के निर्देश पर जनपद की 20 से अधिक देशी शराब की फुटकर विक्री की दुकानों से सैम्पल जांच हेतु लिए गए। एसडीएम भिनगा प्रमेन्द्र कुमार, आबकारी निरीक्षक अब्दुल कैस, उप निरीक्षक कोतवाली भिनगा अरबिंद मिश्र की ग्राम बड़की गांधी में संयुक्त दबिश देकर निशा पत्नी जगदीश निषाद के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर मौके से प्राप्त 100 किलो लहन नष्ट किया गया। इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो एवं पुलिस स्टाफ थाना इकौना द्वारा सेमगढ़ा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान अयोध्या प्रसाद पुत्र मिलन निवासी सेंगढ़ा पश्चिम टोला के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular