Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti : MLA ने बाढ़ राहत सामग्री का किया वितरण

Shravasti : MLA ने बाढ़ राहत सामग्री का किया वितरण

संवाददाता

श्रावस्ती। विधायक रामफेरन पाण्डेय ने विकास खण्ड इकौना के अन्तर्गत ग्राम दहावर कला, अन्धरपुरवा, मझौवा सुमाल एवं कोटवा में बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट वितरित किया तथा उनका कुशलक्षेम भी जाना। इस दौरान विधायक ने कहा कि जनपद में आई बाढ़ के बाद स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। बाढ़ का पानी धीरे धीरे कम हो रहा है, लेकिन हमारी जिम्मेदारी अभी समाप्त नहीं हुई है। इसलिए हम सब का दायित्व है कि पीड़ितों को हर सम्भव मदद मुहैया करायें। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन हर सम्भव मदद प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है तथा जनपद वासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर राहत एवं बचाव कार्य में लगे अधिकारीगण एवं माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

यह भी पढें :  आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक

RELATED ARTICLES

Most Popular