Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti : सराहनीय कार्य वाले प्रधान व गुरुजन हुए सम्मानित

Shravasti : सराहनीय कार्य वाले प्रधान व गुरुजन हुए सम्मानित

संवाददाता

श्रावस्ती। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त विद्यालयों को 19 पैरामीटर से संतृप्त किए जाने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में 19 पैरामीटर से संतृप्तिकरण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जनपद के 10 विद्यालयों का चयन स्वच्छ विद्यालय के अंतर्गत किया गया है, जिनमें से ऐसे पांच विद्यालय हैं जिनके ग्राम प्रधानों ने अपने सहयोग से विद्यालयों को सर्वश्रेष्ठ बनाया है। पांच ऐसे विद्यालयों का भी चयन किया गया, जिन्होंने ग्राम पंचायत के सहयोग से अपने विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया है। इसके अतिरिक्त विद्यालयों को स्वच्छ बनाए जाने के लिए किए जा रहे प्रयास में जनपद के 30 विद्यालयों का चयन किया गया, जिन्होंने अपने प्रयास से विद्यालय को प्रत्येक प्रकार से स्वच्छ एवं सुंदर बनाया। उक्त विद्यालयों का चयन भी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया एवं उन विद्यालय के अध्यापकों को उनके प्रयास के लिए पुरस्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी अध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस बात का आश्वासन दिया कि भविष्य में जनपद के समस्त विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत निर्धारित 19 पैरामीटर से संतृप्तिकरण का कार्य किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए सभी विद्यालयों में स्वच्छता के कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी अध्यापकों से यह अपील की कि उनके न्याय पंचायत में जितने भी विद्यालय हैं, वह सभी अध्यापकों को इसी प्रकार से अपने विद्यालयों को कायाकल्पित करने एवं विद्यालयों को स्वच्छ रखने के संबंध में प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह मेरी प्राथमिकता का कार्य है कि हमारे जनपद के समस्त विद्यालय प्रत्येक प्रकार से सुव्यवस्थित हो। कार्यक्रम में जिला सपना सोनी, फरहान सिद्दीकी, ज्ञानेंद्र तिवारी सहित समस्त शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय ने किया।

Shravasti : सराहनीय कार्य वाले प्रधान व गुरुजन हुए सम्मानित

यह भी पढें : इस डाक्टर ने निकाला 65 वर्षीय महिला के पेट से 7.5 Kg का ट्यूमर!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular