Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti : भिनगा से कानपुर के लिए नई बस सेवा शुरू

Shravasti : भिनगा से कानपुर के लिए नई बस सेवा शुरू

संवाददाता

श्रावस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्थानीय विधायक राम फेरन पाण्डेय ने उप्र परिवहन द्वारा भिनगा से कानपुर के बीच शुरू की गई नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस भिनगा बस अड्डा से प्रतिदिन 11 बजे से बहराइच, लखनऊ होते हुए कानपुर जाएगी। इस अवसर पर विधायक ने कहा प्रदेश सरकार जन-जन के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन-कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर एआरएम बहराइच पंकज मिश्रा, अवधेश पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, विनय तिवारी, विपिन शुक्ला, राजन मिश्रा, मोनू सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढें : घर में घुसकर मां और बेटी की पिटाई, मुकदमा दर्ज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular