Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti : डीएम, एसपी, सीडीओ ने दी दीवाली की बधाई

Shravasti : डीएम, एसपी, सीडीओ ने दी दीवाली की बधाई

संवाददाता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने धनतेरस एवं विजय का प्रतीक दीपावली पर्व पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जनपद वासियों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मिल-जुलकर मनाने की अपील की है। उन्होने कहा कि ग्रन्थों के अनुसार इस दिन भगवान राम लक्ष्मण और माता जानकी 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे और उनके आने की खुशी में नगर वासियों ने घर-घर घी के दीये जलाए थे। तभी से इस त्योहार की शुरुआत हुई। लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। दीपावली के दिन प्रत्येक घर दीपों की पंक्तियों से शोभायमान रहता है। दीपों, मोमबत्तियों और बिजली की रोशनी से घर का कोना-कोना प्रकाशित हो उठता है। इसलिए दीपावली रोशनी का पर्व भी कहा जाता है। पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य ने दीपावली त्यौहार पर जनपद वासियों को अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने सभी जनपद वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करें। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए।

यह भी पढें :  ‘युवा उत्सव’ में विजेता किए गए सम्मानित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular