Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाShravasti : छात्र छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान

Shravasti : छात्र छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान

संवाददाता

श्रावस्ती। शासन के मंशानुसार जनपद में संचालित सड़क सुरक्षा माह के दौरान मंगलवार को विकास खण्ड इकौना अन्तर्गत चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट व स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा आम जन मानस में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने हेतु अपील की गई। इस दौरान सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर यात्री/मालकर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी को यातायात नियमों का सदैव पालन करना चाहिए, जिससे स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। उन्हांने कहा कि शराब पीकर वाहन कदापि न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें। उच्च मानक वाले हेल्मेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस अवसर पर सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) भीमसेन, प्रभारी निरीक्षक यातायात मनीष पांडेय, उप निरीक्षक यातायात मोहम्मद शमीम, प्रधानाचार्य चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कालेज मुन्ना लाल, प्रवक्ता राजेश कुमार यादव, संतोष कुमार व पंकज द्विवेदी, वरिष्ठ सहायक सचिन शुक्ला, यातायात मुख्य आरक्षी रविंदर यादव, यातायात मुख्य आरक्षी संदीप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

क्या आप RJ बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

RELATED ARTICLES

Most Popular