Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti : अग्नि पथ योजना के विरोध में सत्याग्रह मार्च

Shravasti : अग्नि पथ योजना के विरोध में सत्याग्रह मार्च

संवाददाता

श्रावस्ती। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान के नेतृत्व में उनके निवास से अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं व नेताओं ने ‘अग्निपथ योजना वापस लो’ के नारे लगाए। सत्याग्रह मार्च में प्रदेश सचिव व प्रभारी श्रावस्ती दुर्ग विजय सिंह मान ने मार्च में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार देश की सुरक्षा और देश के युवा के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है। आज युवा आंदोलित हैं। राष्ट्रहित को देखते हुए पहले दिन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। जब तक सरकार इस योजना को वापस नहीं लेती, कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती रहेगी। हम कांग्रेस के लोग देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष वसी उल्ला चौधरी, मो. असलम एडवोकेट, चन्द्र पाल सिंह यादव, पूर्व विधानसभा सभा प्रत्याशी देवता दीन कोरी, विद्या मणि त्रिपाठी, यशोदा नन्दन शर्मा, मो असल, वीरेन्द्र कश्यप, मो. अहमद, मो. असलम खां, पंकज श्रीवास्तव समेत सैकड़ां कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढें :  विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हुए बागी विधायक

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular