टाउन हॉल व श्री श्याम मंदिर मंदिर में मनाया गया लोक संस्कृति का उत्सव
Sawan Festival ने दिलाया परंपरागत विरासत से जुड़ाव, कार्यक्रम में दिखी हरियाली तीज की छवि
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। सावन के पावन महीने में आयोजित Sawan Festival पारंपरिक उल्लास, लोकसंस्कृति और नारी सौंदर्य की छटा से सराबोर रहा। दीप सामाजिक संस्थान द्वारा गांधी पार्क स्थित डॉ. सम्पूर्णानंद प्रेक्षागृह (टाउन हॉल) में आयोजित Sawan Festival में नारी श्रृंगार, लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रंगारंग आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल ने स्वाती मिश्रा को सावन सुंदरी के खिताब से सम्मानित किया, जबकि पूजा सिंह को मिस ब्यूटीफुल और सपना चौहान को मिसेज ब्यूटीफुल घोषित किया गया। Sawan Festival की युगल फीमेल डांस प्रतियोगिता में डॉ. पूजा सिंह और डॉ. श्रियम अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम संयोजिका उर्मिला पाण्डेय ने कहा कि सावन भारतीय संस्कृति में लोक संवेदनाओं से जुड़ा महीना है। झूला, श्रृंगार और कजरी जैसे तत्व Sawan Festival को जीवंत बनाते हैं। उन्होंने बताया कि दीप सामाजिक संस्थान वर्षों से लोक कला और परंपराओं को संजोने का कार्य कर रहा है और यह आयोजन उसी विरासत की कड़ी है।
इस अवसर पर ‘सावन का महीना पवन करे शोर’ गीत पर कलाकार परवेज अकरम की प्रस्तुति ने श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं, पायलिया डांस अकादमी की प्रस्तुति ‘चूड़ी मजा न देगी, कंगन मजा न देगा’ पर फाल्गुनी सिन्हा और पारुल कैशवार के नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गौरी मलिक, डॉ. ऊषा अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. चमन कौर, डॉ. शैलजा, एकता पांडेय, मांडवी श्रीवास्तव, शेफाली पांडेय और शिवानी शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढें :Updated Gonda News: बोलेरो नहर हादसा में 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, एक लापता
इसी क्रम में ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में भी Sawan Festival के अंतर्गत हरियाली तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवविवाहित बहुएं और युवतियां पारंपरिक लिबास में सजधज कर शामिल हुईं।

आयोजकों ने तीज स्पेशल सरप्राइज क्वेश्चन, डांस प्रतियोगिता, मेमोरी गेम, चूड़ी गेम और हाउजी जैसे कार्यक्रमों से माहौल को मनोरंजक बना दिया। हिना सिंघल, वर्षा अग्रवाल और ईशानवी अग्रवाल ने डांस में प्रथम स्थान पाया। नूपुर मोदी मेमोरी गेम में अव्वल रहीं, जबकि गिलास गेम में रंजन केडिया ने बाजी मारी। क्वेश्चन-आंसर राइटिंग में रितिक गर्ग और प्रश्नोत्तरी में छवि सिंघल ने जीत दर्ज की।
Sawan Festival के अंतर्गत मंदिर प्रांगण को हरे कपड़ों और पत्तियों से सजाया गया। बाबा खाटू श्याम और श्री राणी सती दादी जी के दरबार को भी हरे पत्तों से सुसज्जित किया गया। महिलाओं ने झूलों का आनंद लेते हुए हरियाली तीज को पूरे उल्लास के साथ मनाया।

समापन समारोह में महिला मंडल की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर मीना अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, बेनू अग्रवाल, शारदा गर्ग, सरोज गर्ग, वर्षा अग्रवाल, नीतू गर्ग, सरिता सिंघल, रेनू मंगल, सुधा टेकड़ीवाल और मंजू अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।
गोंडा का यह Sawan Festival सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि लोक संस्कृति को समर्पित एक सार्थक प्रयास बन गया, जिसने परंपरा और आधुनिकता के संगम को जीवंत किया।
यह भी पढें : BSNL 1 rupee plan से सब हैरान! मिलेगा 60GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
