Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश3 सपा विधायक निष्कासितः पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ा फैसला

3 सपा विधायक निष्कासितः पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ा फैसला

अनुशासनहीनता पर गरजा अखिलेश का चाबुक, तीन सपा विधायक निष्कासित

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से तीन सपा विधायक निष्कासित कर दिए गए हैं। इनके निष्कासन का यह फैसला सीधे पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर लिया गया। निष्कासित किए गए विधायकों में रायबरेली से मनोज कुमार पांडेय, गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह और गोसाईगंज से अभय सिंह शामिल हैं। सोशल मीडिया के ज़रिए जारी की गई जानकारी में पार्टी ने स्पष्ट किया कि इन विधायकों की गतिविधियां सपा की मूल विचारधारा के खिलाफ थीं।

पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर बताया कि इन तीनों विधायकों को ’सांप्रदायिक, विभाजनकारी और पीडीए विरोधी’ गतिविधियों में शामिल पाया गया। यही नहीं, इनकी सोच को महिला, किसान, युवा, नौकरीपेशा और व्यापारी विरोधी भी करार दिया गया। इन सभी कारणों के चलते सपा विधायक निष्कासित करने का निर्णय अनिवार्य हो गया था।

पुराने व्यवहार पर दी गई ’अनुग्रह-अवधि’ भी अब खत्म
समाजवादी पार्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इन नेताओं को अपने व्यवहार में परिवर्तन के लिए पहले ही पर्याप्त समय दिया गया था, जिसे पार्टी ने ’अनुग्रह-अवधि’ कहा। पार्टी की तरफ से यह भी कहा गया कि भविष्य में जनविरोधी ताकतों के लिए समाजवादी पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और विचारधारा विरोधी गतिविधियां अक्षम्य मानी जाएंगी।

सपा विधायक निष्कासित होने की खबर सामने आते ही राज्य की सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पार्टी का यह कदम एक तरह से अपनी सांगठनिक अनुशासन को लेकर कड़ा संदेश देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढें: 32 बंधक नेपाली युवक उत्तराखंड से छुड़ाए गए

मनोज पांडेय से पहले ही थी दूरी
उच्चाधिकार सूत्रों के मुताबिक, मनोज पांडेय का पार्टी से मोहभंग काफी पहले ही शुरू हो गया था। राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग से शुरू हुई दूरी धीरे-धीरे भाजपा के करीब ले गई। यहां तक कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद रायबरेली में उनके आवास पर जाकर मुलाकात कर चुके थे।

हालांकि उन्हें रायबरेली से टिकट नहीं मिला और दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा गया, लेकिन इसके बावजूद पांडेय की गतिविधियों पर सवाल उठते रहे। सपा विधायक निष्कासित किए जाने की पृष्ठभूमि में यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों का मानना है कि मनोज पांडेय भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

राकेश प्रताप और अभय सिंह भी पार्टी लाइन से हटे
गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह की गतिविधियां भी पार्टी की चिंताओं का विषय बनी हुई थीं। राकेश प्रताप पहले भी इस्तीफा देने और नाराजगी जताने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। वहीं अभय सिंह का झुकाव भी समय-समय पर विरोधी खेमे की ओर देखा गया। इन सभी संदर्भों को जोड़ते हुए पार्टी ने तीनों सपा विधायक निष्कासित करने का फैसला किया है।

यह भी पढें: चर्च में धमाका से दहला दमिश्क, 22 की दर्दनाक मौत

RELATED ARTICLES

Most Popular