संवाददाता
संतकबीरनगर। जिले में मंगलवार को कोरोना के 35 नए रोगी पाए गए हैं। सभी मरीजों को एल-1 अटैच सेंटथामस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सबसे अधिक 16 मरीज बेलहर ब्लाक में पाए गए। चार चार मरीज बघौली व सेमरियवा ब्लाक में पाए गए हैं। इसके अलावा खलीलाबाद और नाथनगर ब्लाक में पांच पांच मरीज पाए गए हैं। एक मरीज पौली ब्लाक में मिला है। इन मरीजों को एल वन अटैच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी पुष्टि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासन ने की है।
