जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में जिले के सुदूर अंचलों में होंगे कई बड़े आयोजन
अतुल भारद्वाज
गोंडा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की स्थापना के शताब्दी वर्ष में आयोजित किए जा रहे विशाल हिंदू सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए अनेक जनवरी के अंतिम सप्ताह में संघ परिवार से जुड़े कई चिंतक, विचारक और वक्ता गोंडा पहुंचेंगे। यह जानकारी देते हुए हिंदू सम्मेलन के जिला संयोजक प्रशांत जी ने बताया कि देश के चर्चित अधिवक्ता व प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता अश्विनी उपाध्याय 24 जनवरी को मध्यान्ह 12 बजे तरबगंज, दो बजे कर्नलगंज तथा रात आठ बजे हारीपुर स्थित एससीपीएम कालेज में सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे डा. गौरव सिंह मेमोरियल गर्ल्स इंका चौरी चौराहा, भैया हरिभान दत्त इंटर कालेज धानेपुर व आवास विकास कालोनी में आयोजित सम्मेलनों को क्रमशः पूर्वी उप्र के शिक्षण प्रमुख मिथलेश जी, अवध प्रांत के सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर जी तथा प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह व विहिप के अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह संयुक्त रूप से सम्बोधित करेंगे।
प्रशांत जी के अनुसार, 27 जनवरी को दोपहर में जयप्रभा ग्राम में आयोजित हिंदू सम्मेलन में प्रांत महाविद्यालयी विद्यार्थी कार्य प्रमुख डॉ. पंकज पटवा का उद्बोधन होगा। 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे अदम गोंडवी खेल मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख स्वांत रंजन जी तथा दोहपर बाद तीन बजे गांधी इंटर कालेज खरगूपुर में आयोजित कार्यक्रम को सनातन के मुखर वक्ता व जागरण सम्राट धर्मेंद्र पंडित सम्बोधित करेंगे। 30 जनवरी को बभनजोत ब्लाक में विशाल हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई है, जिसमें किसी वरिष्ठ अधिकारी के आने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को सायंकाल पांच बजे एससीपीएम कालेज में महाराष्ट्र से आए 60 सदस्यीय कलाकारों द्वारा संघ की स्थापना से लेकर 100 वर्ष की यात्रा वृतांत पर आधारित एक नाट्य मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। जिला संयोजक ने कहा कि शताब्दी वर्ष के दौरान संघ ने पंच परिवर्तन का संकल्प लिया है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
यह भी पढें: Gonda News: मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे SCPM के चेयरमैन
नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। अतुल भारद्वाज, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 8619730058
हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल भारद्वाज सम्पादक मोबाइल 08619730058
