अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, Ramji Lal Jangid को दी गई भावभीनी विदाई
भारतीय भाषाओं में मीडिया शिक्षा के प्रबल पैरोकार थे Ramji Lal Jangid-प्रो. संजय द्विवेदी
प्रादेशिक डेस्क
नोएडा। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) नई दिल्ली के हिंदी पत्रकारिता विभाग के संस्थापक प्रमुख Ramji Lal Jangid का रविवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। नोएडा के सेक्टर-94 में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनकी नातिन साध्वी प्रज्ञा भारती ने मुखाग्नि दी।
रविवार को सेक्टर-35 स्थित कम्युनिटी सेंटर में Ramji Lal Jangid का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, आज तक के प्रबंध संपादक सुप्रिय प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार सिंह, संगीता तिवारी, उमेश चतुर्वेदी, विकास मिश्र सहित कई पूर्व विद्यार्थी और प्रशंसक मौजूद रहे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि मीडिया शिक्षा जगत हमेशा Ramji Lal Jangid का कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने भारतीय भाषाओं में मीडिया शिक्षा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई और अनेक युवाओं को प्रेरित किया, जो आज मीडिया में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
Ramji Lal Jangid के अंतिम यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार अनुरंजन झा, प्रो. प्रदीप माथुर, कुशल कुमार, राणा यशवंत, दुर्गानाथ स्वर्णकार और हितेंद्र गुप्ता सहित अनेक लोग शामिल हुए। सभी ने उनके योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि उनका जाना मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढें : Kakori Train Action शताब्दी समारोह में दिखी राष्ट्रभक्ति
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
