Sunday, February 15, 2026
Homeराष्ट्रीयRam Janambhoomi:ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास पहुंचे अयोध्या

Ram Janambhoomi:ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास पहुंचे अयोध्या

-एयर एंबुलेंस से अयोध्या एयरपोर्ट पहुँचे हैं महंत दास 
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिराम छावनी महंत नृत्य गोपालदास मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव से सोमवार को कोरोना से जंग जीतकर राम नगरी में एयरपोर्ट पर पहुंचे। 

 एयरपोर्ट पर महंत नृत्य गोपाल दास का जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी संत राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास सहित अयोध्या के अन्य साधु-संतों ने महंत दास का स्वागत किया।
 उल्लेखनीय है कि महंत गोपाल दास को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के समय पर मथुरा में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद इलाज के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular