Sunday, March 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाRaksha Bandhan Celebration: पुलिस के साथ बंधा विश्वास का धागा

Raksha Bandhan Celebration: पुलिस के साथ बंधा विश्वास का धागा

गोंडा में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों की अनुकरणीय पहल, कैदियों को बाँधा रक्षा सूत्र

Raksha Bandhan Celebration में भावनात्मक नज़ारा, बहनों ने निराश्रितों को समर्पित किया स्नेह

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। Raksha Bandhan Celebration की पूर्व संध्या पर जिले में परंपरा, भावनाओं और सामाजिक जुड़ाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं और ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने पुलिस बल, निराश्रित बुजुर्गों और कैदियों के साथ यह पर्व मनाकर सुरक्षा और सेवा के प्रति अपना आभार जताया।

Raksha Bandhan Celebration: पुलिस के साथ बंधा विश्वास का धागा

पुलिस कार्यालय पहुंची बालिकाओं और बहनों ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय को राखी बांधी। तिलक, आरती और रक्षा सूत्र के साथ उन्होंने लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और कर्तव्य पालन की कामना की। इस Raksha Bandhan Celebration ने पुलिस बल के साथ आत्मीयता के रिश्तों को मजबूत किया।

Raksha Bandhan Celebration: पुलिस के साथ बंधा विश्वास का धागा

विद्यालय की आचार्या अनुराधा शुक्ला, पूनम शर्मा, प्रियंका सिंह, शशि पांडे और ब्रह्मकुमारी आश्रम की हेड बहन कुमारी चांदनी भी इस मौके पर मौजूद रहीं। पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने Raksha Bandhan Celebration को गर्व और प्रेरणा का क्षण बताते हुए कहा कि ऐसे अवसर पुलिस के मनोबल को बढ़ाते हैं और हमें समाज सेवा के प्रति और समर्पित करते हैं।

Raksha Bandhan Celebration: पुलिस के साथ बंधा विश्वास का धागा

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस Raksha Bandhan Celebration ने समाज में रक्षक और संरक्षक के बीच आत्मीय संबंधों की भावना को और भी प्रगाढ़ किया है, जिससे न केवल बच्चों में नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों का विकास होता है बल्कि पुलिस विभाग को भी समाज के साथ गहरे संवाद स्थापित करने का अवसर प्राप्त होता है।

Raksha Bandhan Celebration: पुलिस के साथ बंधा विश्वास का धागा

आश्रम की बहनों ने मंडल कारागार में कैदियों और जेल अधिकारियों के साथ भी Raksha Bandhan Celebration मनाया गया। बहनों ने इस पवित्र पर्व की महत्ता बताई और सभी को प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। इससे पूर्व उन्होंने वृद्ध आश्रम जाकर निराश्रित बुजुर्गों को राखी बांधी, मुंह मीठा कराया और आत्मीयता का संदेश दिया।

Raksha Bandhan Celebration: पुलिस के साथ बंधा विश्वास का धागा

इस आयोजन में बीके चांदनी दीदी, रागिनी बहन, शालिनी बहन, राधा, पूजा, रेशमा, मीनू, मंजू, यादवेंद्र, सुजीत, दिव्यांश और राम निवास सहित कई लोग उपस्थित रहे। पुलिस और समाज के बीच विश्वास, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का यह Raksha Bandhan Celebration आने वाले समय में सामुदायिक रिश्तों को और मजबूत करेगा।

यह भी पढें : Bolero नहर हादसा में लापता बालिका का शव मिला, मृतकों की संख्या हुई 12

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular