लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने लखनऊ होकर चलने वाली 05067 गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन को बदले समय से 09 दिसम्बर से चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने सोमवार को बताया कि 05067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन अब 09 दिसम्बर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 05:30 बजे बदले समय रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन आनंदनगर, बढ़नी, लखनऊ, कानपुर के रास्ते दूसरे दिन शाम को 5:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में 05068 बान्द्रा टर्मिनस- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 11 दिसम्बर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 12.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन इटारसी, झांसी, कानपुर, लखनऊ, बढ़नी के रास्ते दूसरे दिन दोपहर बाद 3:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में सिर्फ आरक्षित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। यात्रियों को कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति होगी। सभी यात्रियों के लिए कोविड- 19 प्रोटोकाल का अनुपालन अनिवार्य है। यात्री अपनी सुविधा के लिए रेलवे के 139 पूछताछ नम्बर पर भी ट्रेन के बदले समय की जानकारी ले सकते हैं।
Railway : बदले समय से 09 दिसम्बर से चलेगी गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन
RELATED ARTICLES
