संवाददाता
गोंडा। मेघालय की राजधानी शिलांग में सम्पन्न राष्ट्रीय हिंदी विकास सम्मेलन में जिले के शिक्षक और साहित्यकार रघुनाथ पाण्डेय को उनके विशिष्ट साहित्यिक-शैक्षिक योगदान के लिए केशरदेव बजाज सम्मान से नवाजा गया। पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी के तत्तवावधान मे आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि मेघालय सरकार के श्रममंत्री सनबोर शुलाई ने कहा कि देश मे प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस जरूरत है कि दबी-छिपी प्रतिभाओं को उभरने के अवसर प्रदान किये जायं।
मुख्य वक्ता शिक्षा विभाग के सचिव आयुक्त ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कहा कि वास्तव में ऊर्जावान प्रतिभा को सम्मानित करने से उस सम्मान का भी दर्जा ऊंचा उठ जाता है। इस अवसर पर देशभर के 18 राज्यों से पधारे साहित्यकारों को स्मृति चिह्न, शाल, नेपाली गमछा, प्रमाणपत्र व पत्रिका देकर सम्मानित किया गया। अकादमी के सचिव अकेलाभाइ के संयोजन मे त्रिदिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मिजोरम विश्वविद्यालय के डीन डॉ सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि हिंदी तो हम सबकी राजभाषा है ही, आवश्यकता है कि भारतीय संविधान में सूचीबद्ध सभी 22 भारतीय भाषाओं का भरपूर सम्मान और विकास किया जाय, पारस्परिक अनुवाद को बढ़ावा मिले।
आकाशवाणी की उद्घोषिका अरुणा उपाध्याय के संचालन में हुए सम्मेलन की अकादमी के अध्यक्ष विमल बजाज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी, उद्योगपति शंकरदेव, टिबरीवाल, समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल आदि ने कहा कि हिन्दी विकास सम्मेलन का सिलसिला जारी रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉ दिलीप अवस्थी, डॉ आरडी शुक्ल, शान्ति कुमार स्याल, मनोज मोदी, वाणी बरठाकुर, मधु शंखधर, योगेश दुवे, पंकज शर्मा, जान मोहम्मद समेत अनेक सक्रिय हिन्दीसेवियों को शिखर सम्मान, बजाज सम्मान, महाराज कृष्ण जैन सम्मान, महावीर टिबरीवाल सम्मान आदि से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में अलग-अलग सत्रों में विचार गोष्ठी, कवि गोष्ठी, संगीत संध्या भी सम्पन्न हुई।
शिक्षक रघुनाथ पाण्डेय को शिलांग में मिले इस सम्मान पर पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ कृष्णावतार पाण्डेय, अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप, जिला विकास अधिकारी, सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन, डायट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी, बेसिक शिक्षाधिकारी अखिलेश प्रताप सिह, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, पूर्व प्राचार्य एमपी सिह, मनोहर लाल, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सूर्यपाल सिह, प्राचार्य धर्मेन्द्र शुक्ल, डॉ शैलेन्द्र मिश्र, अशोक पाण्डेय आदि ने बधाई दी है।
यह भी पढें : बिजली बिल बाकीदारों को बड़ी राहत, सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
