पिता के दोस्तों ने बेटी से ‘धंधा’ कराने के ताने मारे, दोस्त हिमांशिका का बड़ा खुलासा
यह ताना सुनते ही पिता ने दिया Radhika Yadav murder case को अंजाम, बरसा दीं गोलियां
राज्य डेस्क
गुरुग्राम! हरियाणा की टेनिस खिलाड़ी Radhika Yadav murder case में हर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है, जिसमें उसकी दोस्त हिमांशिका ने सामने आकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते गुरुवार को राधिका के पिता दीपक यादव ने घर के अंदर राधिका पर गोलियां दाग दीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Radhika Yadav murder case में उसकी दोस्त हिमांशिका ने एक बड़ा ही सनसनीखेज वीडियो में दावा किया है कि उसके पिता पिछले तीन दिनों से हत्या की प्लानिंग कर रहे थे। उन्होंने अपने बेटे और कुत्ते को भी जानबूझकर घर से बाहर रखा ताकि कोई राधिका को बचा ना सके। है। हिमांशिका ने बताया कि पिता दीपक यादव को कुछ लोगों ने ताना मारा था कि अब तो तू अपनी बेटी से धंधा ही करवा दे। इसी तरह के तानों से आहत होकर उन्होंने राधिका की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि राधिका के पिता के दोस्त उसकी बढ़ती सफलता से जलने लगे थे।
यह भी पढें: राधिका यादव हत्या की पूरी घटना पढ़ें

हिमांशिका के अनुसार, पड़ोसियों की जिन चार बातों से पिता का गुस्सा भड़क उठा था, वे थीं अब तो यह मेकअप करने लगी है, छोटे कपड़े पहनने लगी है, अब तू इसके पैसों पर पलने लग गया है, और अब इससे धंधा ही करवा दे। यही सब सुनकर दीपक यादव ने राधिका को गोली मार दी। Radhika Yadav murder case में यह दावा घटना को और भी दर्दनाक बना देता है। हिमांशिका ने राधिका के सोशल मीडिया को लेकर भी कई बातें साफ कीं। उन्होंने बताया कि राधिका का अकाउंट प्राइवेट था और उसमें सिर्फ 68 फॉलोअर्स थे।
दोस्त ने कहा कि उसने कभी रील बनाने या लाइमलाइट में आने की कोशिश नहीं की। वह बहुत ही शरीफ और साधारण जीवन जीने वाली लड़की थी। पिछले दस दिनों से राधिका बहुत ज्यादा परेशान थी। वह अपने परिवार से कह चुकी थी कि वह जैसे चाहेंगे, वैसा ही करेगी। लेकिन पिता का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उनके चेहरे पर कोई भाव तक नहीं था। Radhika Yadav murder case ने पूरे समाज को झकझोर दिया है।
इससे पहले राधिका के ताऊ विजय यादव का भी बयान आया था। उन्होंने कहा कि राधिका की हत्या के बाद दीपक यादव बहुत दुखी थे और बार-बार यही कह रहे थे कि भाई मुझसे कन्या वध हो गया। थाने में जाकर भी उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया और कहा कि ऐसी शिकायत लिख दो जिससे मुझे फांसी मिल जाए। Radhika Yadav murder case में हर रोज नए खुलासे लोगों के मन को झकझोर रहे हैं। इस मामले में अब सबकी नजरें पुलिस की जांच और कोर्ट की कार्रवाई पर टिकी हैं।
यह भी पढें: IVF पर सरकार का बड़ा धमाका! बच्चा चाहिए तो पहले यह करना होगा!
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
