राधिका के भाई ने उसकी मित्र हिमांशिका के आरोपों को बताया बेबुनियाद
Radhika Yadav murder case में भाई बोला-अगर बंदिश होती तो दुनिया घूमने कैसे जाती?
राज्य डेस्क
गुरुग्राम। हरियाणा की टेनिस खिलाड़ी Radhika Yadav murder case में हर दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। आज इस मामले में राधिका के चचेरे भाई रोहित यादव ने खुलकर बयान दिया है। रोहित ने राधिका की दोस्त हिमांशिका द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। रोहित यादव ने साफ कहा कि हमारे गांव में बच्चों पर किसी भी तरह की बंदिश लगाने की परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर दीपक यादव अपनी बेटी पर बंदिश लगाते तो क्या वह देश-विदेश में जाकर इतने बड़े-बड़े टूर्नामेंट खेल पाती?
Radhika Yadav murder case में भाई का बयान आने से पूरे मामले में नई बहस शुरू हो गई है।रोहित ने आगे कहा कि राधिका की जिंदगी में शायद ही कोई देश बचा होगा जहां उसने खेला न हो। अगर उस पर बंदिश होती तो उसे विदेश भेजने की बात ही नहीं होती। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो भी बयान चल रहे हैं, वे पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक हैं। भाई का यह बयान पिता के ऊपर लगे आरोपों को कमजोर करता नजर आ रहा है।
राधिका यादव हत्याकांड से जुड़ी इस खबर को भी पढ़ेंः इस झूठे ताने से तंग पिता ने ले ली जान!

Radhika Yadav murder case में उसकी मित्र हिमांशिका ने अपने वीडियो में कहा था कि राधिका के परिवार पर सामाजिक दबाव था और उस पर तमाम रोक-टोक की जाती थी। उसने यह भी दावा किया था कि राधिका को फोटो खिंचवाना और वीडियो बनाना बेहद पसंद था, लेकिन घर में इतनी ज्यादा बंदिशें थीं कि उसे घुटन महसूस होती थी। वह हर बात के लिए घर में जवाबदेह थी। रोहित ने इस पर कहा कि हिमांशिका का बयान शायद उसकी निजी परिस्थिति की वजह से आया हो।
उन्होंने कहा कि इन बातों की सच्चाई राधिका और उसके पिता ही बेहतर जानते थे। लेकिन हमारे गांव में किसी तरह की पाबंदी का सवाल ही नहीं उठता। Radhika Yadav murder case में यह बयान हिमांशिका के सभी दावों को सीधा चुनौती देता है। रोहित ने यह भी जोड़ा कि अगर राधिका पर बंदिशें होतीं तो वह आज एक इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर नहीं बन पाती। उन्होंने मीडिया से अपील की कि गलत बयानों को तूल न दें और सच्चाई सामने लाने में मदद करें।
Radhika Yadav murder case में भाई के इस बयान ने एक बार फिर से पूरे प्रकरण को उलझा दिया है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही इस हत्याकांड की असली वजह सामने लाने का दावा कर रही है। फिलहाल, सभी की नजरें पुलिस जांच और कोर्ट की कार्यवाही पर टिकी हैं।
यह भी पढें: श्रावस्ती से जुड़े हो सकते हैं Conversion case के तार
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
