अयोध्या। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के भू-भौतिकी विज्ञान के प्रो. रवि शंकर सिंह ने शुक्रवार देर शाम डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 17वें कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विश्वविद्यालय के निर्वतमान कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने नवागत कुलपति प्रो. सिंह को कार्यभार ग्रहण कराया। प्रो. सिंह के विश्वविद्यालय आगमन पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेटकर उनका जोरदार स्वागत किया।
Pro. Ravi Shankar Avadh University Vice Chancellor प्रो. रवि शंकर ने अवध विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया
RELATED ARTICLES
