गोंडा पहुँचने पर अधिकरियों ने किया स्वागत, गार्द ने दी सलामी
Priyanka Niranjan को जिम्मेदारी सौंपे जाने से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। IAS Priyanka Niranjan ने गुरुवार देर शाम गोंडा की 105वीं जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। जिला कोषागार में कार्यभार संभालने से पहले वह सर्किट हाउस पहुंचीं जहां उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जिले की जिम्मेदारी संभालते हुए स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
गोंडा पहुंचते ही डीएम Priyanka Niranjan का स्वागत जिले की मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार और मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने बुके देकर किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कार्य करेंगी और शासन की योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगी।
शिकायतों का होगा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
Priyanka Niranjan ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जनशिकायतों का प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन, आईजीआरएस पोर्टल और अन्य माध्यमों से आने वाली शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा यही है कि समाज के गरीब, वंचित और उपेक्षित वर्गों को योजनाओं का समुचित लाभ मिले। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में मिलने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना और समझा जाएगा। साथ ही प्रत्येक शिकायत की गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
चौथे जिले में मिली डीएम की जिम्मेदारी
2013 बैच की आईएएस अधिकारी Priyanka Niranjan इससे पहले जालौन, बस्ती और मिर्जापुर में भी जिलाधिकारी रह चुकी हैं। गोंडा उनकी लगातार चौथी डीएम पोस्टिंग है। उन्होंने अपनी प्रशासनिक दक्षता, सख्त कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता के लिए पहचान बनाई है। उनकी अब तक की कार्यशैली में योजनाओं को माइक्रो लेवल पर लागू कराने और प्रशासनिक जवाबदेही को सुनिश्चित करने की कोशिशें साफ देखी गई हैं।
यह भी पढें : Police encounter में शातिर बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार

साधारण पृष्ठभूमि से शीर्ष तक का सफर
Priyanka Niranjan का जन्म 1 अक्टूबर 1984 को लखनऊ में हुआ था, लेकिन उनका पैतृक गांव अतरसुआं तहसील गरौठा जनपद झांसी में है। उनके पिता लोक निर्माण विभाग में ठेकेदार रहे हैं और माता एक गृहिणी हैं। प्रियंका की प्रारंभिक शिक्षा उरई और झांसी में हुई। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और फिर अर्थशास्त्र में एमए किया।
सिविल सेवा की तैयारी उन्होंने 2008 में शुरू की और छठे प्रयास में 2013 में सफलता हासिल की। उन्हें आईएएस में 20वीं रैंक प्राप्त हुई। उनकी पहली तैनाती मुजफ्फरनगर में जॉइंट मजिस्ट्रेट के रूप में हुई। वहीं रहते हुए उन्होंने एक राजकीय अस्पताल में अपने पहले बच्चे का प्रसव कराकर आमजन के बीच एक प्रेरक संदेश दिया।
परिवार से भी प्रशासनिक सेवा में जुड़ाव
Priyanka Niranjan के पति मनीष सिंह आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी दो बहनें और एक छोटा भाई है। एक बहन ने बीटेक और दूसरी ने एमएससी किया है। प्रियंका का संघर्षपूर्ण लेकिन साधना और सफलता से भरा यह सफर उन्हें एक सशक्त प्रशासक के रूप में प्रस्तुत करता है।
उम्मीदों का केन्द्र बनीं नई डीएम
गोंडा जैसे प्रशासनिक दृष्टि से संवेदनशील जिले में Priyanka Niranjan की तैनाती को लेकर स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार हुआ है। लोगों को विश्वास है कि नई डीएम की कार्यशैली से जिले में सुव्यवस्था, समयबद्धता, और उत्तरदायित्वपूर्ण शासन की झलक मिलेगी।
यह भी पढें : 6ठें दिन भी जारी रहा राष्ट्रीय छात्र पंचायत का धरना
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
