Sunday, March 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाPooja Special Train: त्योहारों पर यात्रियों को नहीं झेलनी पड़ेगी निराशा

Pooja Special Train: त्योहारों पर यात्रियों को नहीं झेलनी पड़ेगी निराशा

रेलवे ने गोंडा होकर चलने वाली तीन pooja special train की घोषणा की, भीड़भाड़ के बीच राहत

अतुल भारद्वाज

गोंडा। त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर भीड़ को देखते हुए तीन pooja special train चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ से उन्हें जूझना नहीं पड़ेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अक्टूबर से नवंबर तक विभिन्न रूटों पर इन pooja special train का संचालन किया जाएगा।

किशनगंज-अमृतसर मार्ग पर साप्ताहिक सेवा
पहली 05734/05733 किशनगंज-अमृतसर-किशनगंज साप्ताहिक pooja special train है। इसका संचालन किशनगंज से 2 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और अमृतसर से 4 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को होगा। यह ट्रेन किशनगंज से सुबह 9.10 बजे चलेगी और गोंडा होकर तीसरे दिन रात 12.10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन अमृतसर से हर शनिवार सुबह 4.25 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन रात 12.35 बजे गोंडा पहुंचेगी।

नई दिल्ली से हसनपुर रोड तक प्रतिदिन सेवा
दूसरी 04098/04097 नई दिल्ली-हसनपुर रोड-नई दिल्ली pooja special train का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर रात 10.20 बजे गोंडा पहुंचेगी और दूसरे दिन हसनपुर रोड जाएगी। वापसी यात्रा में 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक यह ट्रेन हसनपुर रोड से दोपहर 3 बजे छूटकर अगले दिन सुबह 5.02 बजे गोंडा पहुंचेगी और शाम 6.30 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी ट्रेन का अवधि विस्तार
रेल प्रशासन ने 09043/09044 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक pooja special train की अवधि बढ़ाने की भी जानकारी दी। अब यह ट्रेन 28 दिसंबर तक चलेगी। यह प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 12.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5.40 बजे गोंडा पहुंचेगी। सुबह 8 बजे यह बढ़नी जाएगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन 29 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को बढ़नी से दोपहर 1.30 बजे छूटेगी और गोंडा से शाम 4.10 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 11.50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

त्योहारों में नहीं होगी परेशानी
रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन pooja special train के संचालन से दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को टिकट और सीट की मारामारी का सामना कम करना पड़ेगा। गोंडा से होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

यह भी पढें : मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय: बनेगा भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और आधुनिक विज्ञान का संगम

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से: तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल भारद्वाज, सम्पादक मोबाइल: 8619730058 E-Mail: hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular