छिनैती गिरोह का पर्दाफाश, Police Encounter में 5 मामलों का खुलासा
अतुल भारद्वाज
गोंडा। जिले में बीती रात पुलिस police encounter के दौरान दो शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका साथी मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, नगदी और लूट के पांच मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात नवाबगंज पुलिस को अपराधियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर थानाध्यक्ष अभय सिंह और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह की टीमें रात में सक्रिय होकर गश्त कर रही थीं। देर रात शूटिंग रेंज के पास जब मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अंकित सिंह नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसका साथी शिवम यादव भागने की कोशिश में पकड़ा गया। घायल बदमाश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश लंबे समय से जिलेभर में बाइक से घूमकर छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। हाल ही में नवाबगंज क्षेत्र में एक महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया गया था, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस की मानें तो इस police encounter से जिले की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है।
जायसवाल ने कहा कि इनके पास से बरामद बाइक चोरी की थी और छिनैती के करीब 21 हजार रुपये थे। दोनों बदमाशों से पूछताछ जारी है। अंकित सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दावा किया कि इस police encounter से जिले में दर्ज कम से कम पांच घटनाओं का पर्दाफाश हो चुका है। एसओजी और नवाबगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को जिलेभर में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Police encounter में शामिल टीम में थानाध्यक्ष अभय सिंह, एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी, संजीव सिंह, अशोक कुमार जायसवाल और एसओजी टीम के मुख्य आरक्षी अमित पाठक, रणधीर, अरुण यादव, हृदय नारायण दीक्षित, लोकेश कुमार सहित करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी शामिल रहे। इस police encounter ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि अपराध करने वाले बच नहीं सकते। जिले की जनता ने राहत की सांस ली है क्योंकि लंबे समय से सक्रिय यह गिरोह अब सलाखों के पीछे है।

यह भी पढें : Bribe Arrest: 10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से: तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल भारद्वाज, सम्पादक मोबाइल: 8619730058 E-Mail: hindustandailynews1@gmail.com
