Thursday, March 19, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News: ​भारत-अमेरिका के रक्षा संबंधों में आएगा नया जोश: राजनाथ

National News: ​भारत-अमेरिका के रक्षा संबंधों में आएगा नया जोश: राजनाथ

– दोनों देशों के बीच रक्षा मंत्रालय में एक घंटे चली ​द्विपक्षीय बैठक 

– साउथ ब्लॉक में अमेरिकी रक्षा सचिव को दिया गार्ड ऑफ़ ऑनर

 – रक्षा मंत्री राजनाथ ने रेड कार्पेट पर किया गर्मजोशी से स्वागत 
सुनीत निगम

नई दिल्ली (हि.स.)। ती​​सरी ‘टू प्लस टू’ वार्ता के लिए भारत आये अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर के साउथ ब्लॉक पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ़ ऑनर देने की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद ​​द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। ​करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद ​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ​ने कहा कि ​​हमारी बातचीत आज फलदायी रही, जिसका उद्देश्य क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला में रक्षा सहयोग को और गहरा करना है।​ ​आज की चर्चा से हमारे रक्षा संबंधों और आपसी सहयोग में नई दृढ़ता आएगी​​​। ​​​
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा सचिव मार्क एस्पर तीसरी ‘टू प्लस टू’ वार्ता के लिए सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर मंगलवार सुबह 10 बजे अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में ‘टू प्लस टू’ वार्ता में शामिल होंगे। इस वार्ता में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने-अपने मंत्रालय से जुड़े प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे दोनों अमेरिकी नेताओं का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करने का कार्यक्रम है।​​अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर के स्वागत के लिए पहले से ही साउथ ब्लॉक में भव्य तैयारियां की गई थीं। सड़क से लेकर रक्षा मंत्रालय के भवन तक रेड कार्पेट बिछाने के साथ ही गार्ड ऑफ़ ऑनर देने के लिए तीनों सेनाओं के जवान सुबह से ही तैयार थे। कोविड-19 को देखते हुए भारतीय सेना के जवानों ने काले, वायुसेना के जवानों ने नीले और नौसेना के जवानों ने सफ़ेद रंग के मास्क लगा रखे थे। तीनों सेनाओं के जवानों ने अमेरिकी रक्षा सचिव के आने से पहले गार्ड ऑफ ऑनर देने का पूर्वाभ्यास भी किया। इस बीच वहां मौजूद मीडिया कर्मियों से रक्षा मंत्री राजनाथ ने पूछा कि उम्मीद है कि आप लोग सेनेटाइज होंगे।
​अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर के साउथ ब्लॉक पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रेड कार्पेट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ़ ऑनर देने की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई​। ​करीब एक घंटा चली बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने​ कहा कि ​अमेरिकी रक्षा सचिव से आज हुई ​हमारी बातचीत फलदायी रही, जिसका उद्देश्य क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला में रक्षा सहयोग को और गहरा करना है।​ आज की चर्चाओं ​के बाद ​​भारत-अमेरिका के रक्षा संबंधों और आपसी सहयोग में नया जोश आएगा।   

RELATED ARTICLES

Most Popular