Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : सीरम ने राज्य सरकार के लिए वैक्सीन के दाम...

National News : सीरम ने राज्य सरकार के लिए वैक्सीन के दाम में 100 रुपये की कटौती की

एक मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन अभियान के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने वैक्सीन की कीमत में कटौती की है। एसआईआई की कोविशील्ड के दाम राज्य सरकारों के लिए 100 रुपये कम कर दिए गए हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के लिए अलग-अलग कीमत होने की वजह से विपक्ष लगातार निशाना साध रहा था। सीरम ने हाल ही में राज्य सरकारों को 400 रुपये में कोविशील्ड की प्रति डोज उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी, जिसे अब घटाकर 300 रुपये प्रति डोज कर दिया गया है।

शुरुआती समय में केंद्र सरकार को सीरम ने एक डोज 250 रुपये की उपलब्ध करवाई, जिसके बाद इसकी कीमत घटाकर 150 रुपये कर दी गई। वहीं, जब एक मई से 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के टीकाकरण का ऐलान किया गया, तब सीरम और भारत बायोटेक ने नए दाम घोषित किए। सीरम अब 300 रुपये में राज्य सरकारों और 600 रुपये में प्राइवेट अस्पतालों को टीका देगा। भारत बायोटेक कोवैक्सीन की एक डोज 600 रुपये में राज्य सरकारों को देगा, जबकि प्राइवेट अस्पतालों के लिए यह कीमत 1200 रुपये तय की गई है।

अगले फेज के टीकाकरण के लिए बुधवार शाम चार बजे से रजिस्ट्रेशन की भी शुरुआत हो गई है। कोविन और आरोग्य सेतु के जरिए से 18 साल से 44 साल तक के लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। हालांकि, शुरुआती समय में कोविन के सर्वर पर कुछ दिक्कतें देगी गईं, लेकिन बाद में वेबसाइट ने ठीक तरीके से काम करना शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने अगले फेज के लिए फ्री में वैक्सीनेशन करने का ऐलान किया है। राजस्थान में लोगों को टीका लगाए जाने के लिए तकरीबन तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना जताई गई हे। अभी तक केंद्र सरकार तकरीबन 15 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगवा चुकी है। फिलहाल 45 साल से ऊपर की उम्र वाले लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular