Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : सीडीएस ने कहा-चीन भारत पर साइबर अटैक करने में...

National News : सीडीएस ने कहा-चीन भारत पर साइबर अटैक करने में सक्षम


नई दिल्ली । चीन की तरफ से दुनियाभर में साइबर अटैक की बात सामने आती रहती है। इस बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि चीन भारत पर साइबर अटैक करने में सक्षम है। चीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी भारत से आगे है। चीन और भारत में सबसे ज्यादा अंतर साइबर क्षेत्र में ही है और इस कमी को पूरा करने की पूरी कोशिश की जा रही है। विवेकानंद इंटरनेशनल फांउडेशन के एक कार्यक्रम में रावत बोले, चीन हमारे सिस्टम को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए भारत इस तरह के हमलों से निपटने के लिए साइबर डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने की कोशिश में लगा है। हमारी मिलिट्री की साइबर एजेंसियां ये सुनिश्चित करने में लगी हुई है कि अगर ऐसी परिस्थिति होती है तो डाउनटाइम और साइबर अटैक का असर ज्यादा लंबा ना हो।
साइबर अटैक हमारे सिस्टम को बड़ा नुकसान पहुंच सकता
उन्होंने कहा, चीन साइबर अटैक को शुरू करने और हमारे सिस्टम की बड़ी मात्रा को बाधित करने में सक्षम है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों के भीतर साइबर एजेंसी बनाई हैं, ताकि इन साइबर हमले के दौरान प्रभाव लंबे समय तक न रहे। यदि हम अपने 3 सर्विस के संसाधनों को एकीकृत करते हैं तो हम तकनीकी अंतर को दूर कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, चीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हमसे बहुत आगे है। वर्षों से चीन ने टेक्नोलॉजी को बनाने के लिए बहुत सारे फंड का निवेश किया है और इसलिए इस मामले में वो हमसे आगे चल रहे हैं। हम चीन के बराबर आने वाले टेक्नोलॉजी का विकास कर रहे हैं। लेकिन चीन और भारत में सबसे बड़ा अंतर साइबर के क्षेत्र मे

RELATED ARTICLES

Most Popular