Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : शाह के जन्मदिन पर नड्डा समेत तमाम भाजपा नेताओं...

National News : शाह के जन्मदिन पर नड्डा समेत तमाम भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की है।

नड्डा ने ट्वीट कर शुभकामना संदेश में कहा है, ‘राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत अमित शाह को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई संदेश में कहा है, ‘केंद्रीय गृह मंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मज़बूती देने में पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमितभाई दीर्घायु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे।’ 

राष्ट्रीय राजमार्ग व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शाह को बधाई देते हुए कहा, ‘देश के गृह मंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी श्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं। अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनायें।’

वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘सीएए व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है। आपके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि ईश्वर आप को दीर्घायु करें और राष्ट्र और जनहित के प्रति आपके विज़न, नेतृत्व, अनुभव और दूरदर्शिता का लाभ सदैव मिलता रहे।’

इसके साथ ही तमाम मंत्रियों, भाजपा नेताओं व सांसदों ने शाह के जन्मदिन पर बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ। मूलतः वह गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले हैं। मौजूदा समय मे गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद व केंद्रीय गृह मंत्री हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular