Saturday, February 14, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : योगेंद्र यादव के आवास पर स्थानीय लोगों ने किया...

National News : योगेंद्र यादव के आवास पर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए उपद्रव के बाद दिल्ली पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की हैं। इस एफआईआर में संयुक्त किसान मोर्चा की कोर कमेटी के सदस्य योगेंद्र यादव का भी नाम है। योगेंद्र यादव के विरोध में स्थानीय लोगों ने गुरुवार को आईपी एक्सटेंशन इलाके स्थित शाह विकास अपार्टमेंट के बाहर प्रदर्शन किया। शाह विकास अपार्टमेंट में योगेंद्र यादव परिवार के साथ रहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर-बैनर के साथ योगेंद्र यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि योगेंद्र यादव ने देश को शर्मसार किया है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। वह दिल्ली में हुए उपद्रव के साजिशकर्ता हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। लोगों ने कहा कि योगेंद्र यादव ने राजद्रोह का काम किया है। उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए। वहीं स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि योगेंद्र यादव का बहिष्कार करेंगे और उन्हें इलाके में नहीं रहने देंगे।

    Submitted By: Edited By: Pawan Kumar Srivastava

RELATED ARTICLES

Most Popular