Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रधानमंत्री ने डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर...

National News : महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रधानमंत्री ने डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर को किया याद

डॉ. बाबा साहेब के सपने को पूरा करने के लिए देश प्रतिबद्धः प्रधानमंत्री 

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर को याद किया। इस दिन साल 1956 में डॉ. अम्बेडर का दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया था। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस पर महान डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर को याद कर रहा हूं। उनके विचार और आदर्श करोड़ों लोगों को लगातार प्रेरणा व शक्ति देते हैं। उन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए जो भी सपने देखे हैं उन्हें पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular