Tuesday, March 3, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : मनकोट सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन

National News : मनकोट सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन

पुंछ (हि.स.)। पाक सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में शुक्रवार की सुबह एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। लेकिन किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर गोलाबारी करने के साथ-साथ भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाते हुए मोर्टार शैल दागे हैं। भारतीय जवान पाक का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। खबर लिखने तक दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी जारी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular